नवभारत न्यूज भोपाल, राजधानी समेत प्रदेशभर की नगर निकायों की व्यवस्था 18 जून से ठप हो सकती हैं. नगर निगमों, नगर पालिका, नगर परिषदों के अधिकारी व कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे.
हड़ताल से साफ-सफाई, जल वितरण व्यवस्था एवं कार्यालयों की व्यवस्था से संबंधित काम ठप हो सकते हैं. कर्मचारी मध्यप्रदेश नगर निगम, नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले हड़ताल पर जाएंगे.
यह रहेंगी मांगें
1. सातवां वेतनमान लागू करने.
2. सितंबर 2016 तक के सभी दैनिक वेतन भोगियों को स्थाई कर्मी बनाने
3. स्थापना व्यय की सीमा समाप्त करने.
4. सेवा भर्ती नियमों में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद समाहित करने.
5. समय पर पदोन्नति