राजनाथ-मोदी ने बनाई लोस चुनाव पर रणनीति

RAjnath_Modiनयी दिल्ली, 27 जनवरी, नससे. भाजपा के नए अध्यक्ष राजनाथ सिंह को नरेन्द्र मोदी ने उनके घर आकर उनके राष्टï्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी. गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी और राजनाथ सिंह की करीब ढाई घंटे तक की इस मुलाकात में 2०14 के लोकसभा चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा हुई.

मुलाकात के बाद भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि अध्यक्ष चुने जाने पर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहले ही फोन पर बधाई दी थी उसके बाद वह स्वयं आकर बधाई देना चाहते थे, इसी क्रम में आज वे दिल्ली पहुंचे है. उन्होंने कहा कि गुजरात के साथ-साथ आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई है. नरेन्द्र मोदी ने कहा कि राजनाथ सिंह के नए राष्टï्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर वह स्वयं आकर बधाई देना चाहते थे इसलिए वे दिल्ली आए हैं. उन्होंने गुजरात के बारे में भी उनसे मागदर्शन मांगा है. उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई है.

उल्लेखनीय है कि जब राजनाथ सिंह पहली बार राष्टï्रीय अध्यक्ष बने थे तो उनके संबंध नरेन्द्र मोदी से अच्छे नहीं थे, लेकिन इस बार दोंनों नेताओं की ओर से पहले ही तल्खी कम करने का प्रयास किया गया है. सूत्रों के अनुसार आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी की भूमिका पर भी चर्चा की गई है. सूत्रों की माने तो पार्टी संगठन में होने वाले फेरबदल को को लेकर भी राजनाथ और नरेद्र मोदी में विस्तार से चर्चा हुई है.

Related Posts:

Posted in: देश, फीचारुड न्यूज़ Tags: ,





Site By: Nava Bharat Multimedia Private Ltd.