वैज्ञानिकों का मानना है कि बैरियर आइलैंड्स उन क्षेत्रों में नहीं हो सकते, जहां ज्वार 13 फीट तक ऊंचा उठता है. हालांकि नए अध्ययन में पाया गया है कि बैरियर आइलैंड्स की दुनिया की सबसे लम्बी सीरीज ब्राजील के भूमध्यवर्ती किनारे पर है, जहां ज्वार 23 फीट तक ऊंचा उठता है 54 द्वीपों की यह सीरीज मैनग्रोव जंगल और अमेजन नदी के बीच 571 किलोमीटर लम्बे क्षेत्र में फैली है.
एक ग्लोबल सर्वे के मुताबिक दुनियाभर में 657 नए द्वीप खोजे गए हैं। धरती पर पहले की सोच की अपेक्षा ज्यादा बैरियर आइलैंड्स पाए गए हैं। इस तरह के 74 फीसदी द्वीप उत्तरी गोलार्ध में हैं. क्रिश्चन साइंस मॉनिटर समाचार संगठन के मुताबिक सबसे ज्यादा बैरियर आइलैंड्स अमेरिका में हैं, जहां अलास्कन आर्कटिक तटरेखा समेत 405 द्वीप हैं.
जिन नए द्वीपों की पहचान की गई है, वे पिछले दशक में नहीं थे. समाचार संगठन ने अध्ययनकर्ता दल के सदस्य मैथ्यू एल. स्टुट्ज के हवाले से बताया है कि उनका अस्तित्व लम्बे समय से है, लेकिन पिछले सर्वे में उन्हें उपेक्षित किया गया या इनका वर्णन गलत तरीके से किया गया.
वैज्ञानिकों का मानना है कि बैरियर आइलैंड्स उन क्षेत्रों में नहीं हो सकते, जहां ज्वार 13 फीट तक ऊंचा उठता है. हालांकि नए अध्ययन में पाया गया है कि बैरियर आइलैंड्स की दुनिया की सबसे लम्बी सीरीज ब्राजील के भूमध्यवर्ती किनारे पर है, जहां ज्वार 23 फीट तक ऊंचा उठता है 54 द्वीपों की यह सीरीज मैनग्रोव जंगल और अमेजन नदी के बीच 571 किलोमीटर लम्बे क्षेत्र में फैली है.
स्टुट्ज के मुताबिक पिछले सर्वे में बैरियर आइलैंड्स की पहचान इस रूप में नहीं की गई थी, क्योंकि पुराने उपग्रह की छवियां द्वीप और मैनग्रोव के बीच साफ विभाजन नहीं दिखाते थे.
नए तथ्यों से बैरियर आइलैंड्स के बारे में और रिसर्च किए जाने की जरूरत को बल मिला है, ताकि वैज्ञानिक इस बात का पूर्वानुमान कर सकें कि किस द्वीप के अस्तित्व को खतरा है.