सिंधिया के गढ़ में कमलनाथ का शक्ति प्रदर्शन, धुँआधार तैयारी में जुटे कांग्रेस नेता

ग्वालियर : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपना शक्ति प्रदर्शन करने वाले हैं। 5 फरवरी को रविदास जयंती के मौके पर वह थाटीपुर दशहरा मैदान में विशाल आमसभा को संबोधित कर एक बार फिर अंचल के दलित वोटरों को रिझाने का प्रयास करेंगे। यही वोटर के भरोसे कांग्रेस ने ग्वालियर-चंबल अंचल में साल 2018 के विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड जीत हासिल की थी। कमल नाथ ग्वालियर के दौरे पर आ रहे हैं। यहां वह कई कार्यक्रम में भाग लेंगे पर मुख्य कार्यक्रम रविदास जयंती का है।

कांग्रेस को 2018 के विधानसभा चुनाव में दलित वोटरों की बदौलत ही ग्वालियर-चंबल अंचल में 33 साल बाद ऐतिहासिक कामयाबी हासिल हुई थी। उस समय अंचल में जीत का श्रेय तब के कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को गया था। यही वजह है 2023 में भी ग्वालियर-चंबल अंचल के दलित वोटरों पर कांग्रेस की नजर है। दलित वोटरों को रिझाने के लिए रविवार 5 फरवरी को कांग्रेस ग्वालियर में रविदास जयंती पर बड़ा आयोजन करने जा रही है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ सहित कई बड़े कांग्रेसी नेता ग्वालियर आएंगे। रविदास जयंती के कार्यक्रम के बहाने कांग्रेस दलित वोटरों पर अपनी पकड़ मजबूत करना चाहेगी।

यह साल चुनावी साल है। साल 2023 के आखिर में मध्य प्रदेश में विधानसभा के चुनाव के होने हैं। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में मिशन 2023 की तैयारियां शुरू कर दी है। इसी के चलते दलित मतदाताओं को रिझाने के लिए कांग्रेस रविदास जयंती पर 5 फरवरी को बड़े आयोजन करने जा रही है। पूर्व सीएम कमल नाथ खुद ग्वालियर में रविदास जयंती कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। आज जिला प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह, विधायक डा.सतीश सिकरवार, जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा और ग्रामीण अध्यक्ष प्रभुदयाल जोहरे ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की ।

नव भारत न्यूज

Next Post

वंचित, पिछड़ों के लिए काम करना हमारी प्राथमिकता: प्रधानमंत्री

Sat Feb 4 , 2023
नयी दिल्ली (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि वंचित और पिछड़े वर्गों के लिए काम करना हमारी प्राथमिकता है। श्री मोदी ने आज असम के बारपेटा जिले में ‘कृष्णगुरु एकनाम अखंड कीर्तन’ में कहा कि असम और पूर्वोत्तर दशकों से संपर्क और विकास से “वंचित” थे, लेकिन […]

You May Like