पेरिस, 04 फरवरी (वार्ता/शिन्हुआ) फ्रांस परमाणु रिएक्टरों की आयु को 60 साल और उससे आगे बढ़ाने की संभावना पर विचार करेगा।
फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय (एलिसी) ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।
एलिसी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन की अध्यक्षता में परमाणु नीति परिषद (एनपीसी) की बैठक के बाद कहा कि अध्ययन का उद्देश्य मौजूदा रिएक्टरों के जीवनकाल का विस्तार करना और लंबी अवधि में कार्बन-मुक्त और प्रतिस्पर्धी बिजली का उत्पादन करना है।
श्री मैक्रॉन ने पिछले साल कम से कम छह नए अगली पीढ़ी के ईपीआर2 रिएक्टर बनाने और देश के परमाणु क्षेत्र को पुनर्जीवित करने की योजना की घोषणा की थी। आज हुई बैठक में एनपीसी ने संबंधित लघु और दीर्घकालिक कार्यों का आकलन किया। एनपीसी ने छह नए रिएक्टरों के नियोजित निर्माण पर फरवरी के अंत में एक सार्वजनिक बहस आयोजित करने का भी निर्णय लिया।
Next Post
धान खरीदी में एक दर्जन केन्द्र शक के घेरे में
Sat Feb 4 , 2023
लक्ष्य से ज्यादा धान खरीदी का मामला,धान खरीदी के समय जिम्मेदार अधिकारियों ने साध लिया था चुप्पी,जांच हो तो खुल सकते हैं कई रहस्य सिंगरौली : जिले में वर्ष 2022-23 धान उपार्जन में कई खरीदी केन्द्रों के द्वारा व्यापक पैमाने पर फर्जीवाड़ा किया गया है। तकरीबन एक दर्जन खरीदी केन्द्र […]

You May Like
-
June 15, 2022
बीजिंग में कोरोना के 63 नये मामले
-
August 10, 2021
मजारे शरीफ से भारतीय नागरिकों को लाएगा विशेष विमान
-
October 22, 2022
बंगलादेश में 10 आतंकवादी, अलगाववादी गिरफ्तार
-
February 20, 2022
यूक्रेन पर हमले की योजना बना रहा है रूसः नाटो
-
September 27, 2022
नासा का उल्कापिंड से पृथ्वी को बचाने का मिशन सफल
-
March 25, 2022
यूक्रेन के साथ दिग्गज नेताओं ने दिखाई एकजुटता