भाजपा ने प्रधान को बनाया कर्नाटक का चुनाव प्रभारी

नयी दिल्ली, 04 फरवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।
पार्टी की ओर से शनिवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने श्री प्रधान को कर्नाटक में विधानसभा चुनाव का प्रभारी तथा तमिलनाडु प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई को सह प्रभारी नियुक्त किया है।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव मई में होने हैं।

नव भारत न्यूज

Next Post

मेसी 2026 विश्व कप तक खेलने पर कर रहे हैं विचार

Sat Feb 4 , 2023
ब्यूनस आयर्स, 04 फरवरी (वार्ता) अर्जेंटीना फुटबाल टीम के कप्तान लियोनेल मेसी ने कहा है कि वह 2026 फीफा विश्व कप में खेलने पर विचार कर रहे है लेकिन उनकी भागीदारी कई बातों पर निर्भर करेगी। इससे पहले मेसी ने कतर में 2022 विश्व कप फुटबॉल के बाद सन्यास की […]

You May Like