केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नैनो यूरिया खाद कारखाना का शिलान्यास किया

रांची, 04 फरवरी (वार्ता)केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज झारखंड के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद उन्होंने जसीडीह इंडस्ट्रियल एरिया में नैनो यूरिया खाद कारखाना का शिलान्यास किया।
गृह मंत्री श्री शाह के बाबा मंदिर वीआईपी गेट पर पहुंचते ही पंडा धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष डॉ सुरेश भारद्वाज और महामंत्री कार्तिकनाथ ठाकुर बुके देकर स्वागत किया।
इसके बाद प्रशासनिक भवन में 11 पंडितों के द्वारा शंखनाद कर उनका स्वागत किया गया। उसके बाद सीधे बाबा मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश किये। गर्भ गृह में गृह मंत्री के साथ सांसद डाॅ निशिकांत दुबे, मंदिर महंत सरदार पंडा गुलाबनंद ओझा के अलावा उनके पुश्तैनी तीर्थपुरोहित दीनानाथ नरौने, विपुल नरौने व सांसद के पुश्तैनी पुरोहित प्रमाेद श्रृंगारी मौजूद रहें। बाद में केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने जसीडीह इंडस्ट्रियल एरिया में नैनो यूरिया खाद कारखाना का शिलान्यास किया। इस मौके पर सांसद निशिकांत दूबे और इफको के एमडी यूएस अवस्थी मौजूद थे।

नव भारत न्यूज

Next Post

महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय पर हमला करने वाला ब्रिटिश नागरिक दोषी करार

Sat Feb 4 , 2023
लंदन 04 फरवरी (वार्ता) विंडसर कैसल में 2021 में एक लोडेड क्रॉसबो के साथ महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने की बात स्वीकार करने के बाद कई दशकों बाद पहली बार एक ब्रिटिश नागरिक को दोषी ठहराया गया है। दक्षिणी इंग्लैंड के 21 वर्षीय जसवंत सिंह चैल […]

You May Like