रेल मंत्री ने ‘कवच’ के लिए उत्कृष्टता केंद्र की गतिविधियों की समीक्षा की

हैदराबाद 04 फरवरी (वार्ता) केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को यहां इंडियन रेलवे इंस्टीट्यूट ऑफ सिग्नल इंजीनियरिंग एंड टेलीकम्युनिकेशन (आईआरआईएसईटी) में स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली कवच के लिए उत्कृष्टता केंद्र की गतिविधियों की समीक्षा की।
श्री वैष्णव ने संबंधित अधिकारियों को तेज गति से प्रौद्योगिकी के प्रसार और स्वदेशी प्रणाली में सुधार के लिए कार्रवाई के निर्देश दिये। रेल मंत्री ने कवच उपकरण संस्थान में स्थापित प्रयोगशाला का भी दौरा किया। उन्होंने संस्थान में विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों से गुजर रहे 170 से अधिक इंजीनियरों के साथ बातचीत की। उन्होंने उत्पादकता में सुधार और सेवाओं के वितरण में क्वांटम जम्प हासिल करने के लिए वृद्धिशील तरीके से काम करने में समस्याओं के समाधान की पेशकश करने के लिए बड़ा सोचने और दृष्टिकोण बदलने पर बल दिया।श्री वैष्णव ने जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए समाधान खोजने के लिए विश्व स्तरीय आधुनिक तकनीकों को अपनाने की आवश्यकता का आग्रह किया। उन्होंने कई तकनीकों और बुनियादी ढांचे के निर्माण की चुनौतियों पर प्रशिक्षुओं द्वारा उठाए गए कुछ प्रश्नों का भी उत्तर दिया।
उन्होंने इससे पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारतीय रेल सिविल इंजीनियरिंग संस्थान (इरिसेन) पुणे में आयोजित मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों के सम्मेलन में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने जोनल रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों को बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए अनिवार्य लक्ष्यों के उच्च स्तर को प्राप्त करने के लिए कार्य योजना के साथ आने की सलाह दी।

नव भारत न्यूज

Next Post

पन्ना में 21 फरवरी शुरू होगी 3 करोड़ 96 लाख के 217 हीरों की नीलामी

Sun Feb 5 , 2023
पन्ना:बेशकीमती हीरों के लिए विश्व विख्यात मध्यप्रदेश के पन्ना नगर में शीघ्र ही हीरों का बाजार सजने वाला है। जहां देश के कौने कौने से हीरा व्यापारी आकर हीरा खरीदें गे। जिसके लिए हीरा कार्यालय से सूचना जारी कर दी गई है। बताया गया है कि 21 से 23 फरवरी […]

You May Like