कटंगी क्षेत्रातंर्गत ग्राम बौरिया में वारदात
जबलपुर: कटंगी क्षेत्रातंर्गत ग्राम बौरिया में चरित्र संदेह पर पति ने कुलहाड़ी से पत्नी की गर्दन काट कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति खुद थाने पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या कर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करते हुए वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है।
रोजाना होती थी तकरार
कटंगी टीआई राकेश तिवारी ने बताया कि ग्राम बोरिया निवासी 28 वर्षीय उमेश उर्फ पिंकेश झारिया अपनी पत्नी 25 वर्षीय आरती झारिया के चरित्र पर संदेह करता था। अक्सर उनके बीच विवाद होता रहता था। मंगलवार दोपहर 2:30 बजे के आसपास चरित्र संदेह पर दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। उमेश झारिया ने गुस्से में घर में रखी कुल्हाड़़ी उठाई और पत्नी आरती के गर्दन पर ताबड़तोड़ कई वार करते हुए उसकी हत्या कर दी।
वारदात के बाद पहुंचा थाने
बताया जाता है कि आरोपी उमेश पत्नी आरती की हत्या के बाद सीधे कटंगी थाना पहुंच गया। उसने पुलिस को पत्नी की हत्या की जानकारी दी। जिसे सुनकर पुलिस कर्मी भी सकते में आ गए आनन-फानन में उसे हिरासत में ले लिया। इसके बाद आरोपी को लेकर उसके गांव पहुंची। पुलिस आरोपी के घर पहुंची तो कमरे में उसकी पत्नी की रक्तरंजित लाश पड़ी थी। चारों तरफ खून बिखरा था।
सात वर्ष पूर्व शादी, एक बेटा
बताया जाता है कि आरती और उमेश की शादी सात साल पहले हुई थी। उमेश का पिता पनागर में रहता है। वह पीडब्ल्यूडी में कार्यरत है। बोरिया में उमेश, उसकी पत्नी और छह साल का इकलौता बेटा अंश ही रह रहे थे। वारदात के समय इकलौता बेटा अंश बाहर खेल रहा था। हत्या के बाद आरोपी ने घर को बाहर से बंद कर दिया था।
मम्मी को खून क्यों निकल रहा वारदात की जानकारी लगते ही एएसपी शिवेश सिंह बघेल, एसडीओपी पाटन देवीसिंह ठाकुर की मौजूदगी में एफएसएल टीम ने घटनास्थल का मुआयना करते हुए साक्ष्य एकत्रित किए। रक्तरंजिश हालत में मां आरती के शव को देखकर अंश ने उपस्थित अधिकारियों से पूछा कि मम्मी को खून क्यों निकल रहा है। पुलिस ने
शव को पीएम के भिजवाते हुये जांच शुरू कर दी है।