जबलपुर: शहर शीतलहर की चपेट मेें होने से ठंड का सितम जारी है। उत्तर भारत की तरफ से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते कड़ाके की सर्दी पड़ रही है।दिन में अधिक ठंड महसूस की जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ के बार-बार आ रहे प्रभाव से मौसम में उतार-चढ़ाव आ रहा है। शनिवार को मौसम ने करवट ली और बादलों ने एक बार फिर डेरा डाल दिया। सुबह से काले बादल छाए रहे। दिनभर सूरज की आंख मिचौली जारी रही। जिससे सर्द हवा के कारण मौसम में ठंड काएहसास हुआ। तेज गति से चल रही हवा से सिहरन हुई। मौसम विभाग की माने तो बादल मंडराने से एक बार फिर से गरज चमक और बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। आज कहीं-कहीं पर वर्षा या गरज चमक के साथ बारिश और कोहरा छाने का अनुमान है।
काले बादलों का डेरा, सर्द हवा से ठंडक काले बादलों का डेरा होने से सर्द हवा से ठंडक बढ़ रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान में 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की आद्रता 86 एवं शाम की 74 प्रतिशत दर्ज हुई। उत्तरी हवाएं 5 किमी की रफ्तार से चली।
सूर्य की तीव्रता शून्य
बीजू जॉन जैकब, मौसम कार्यालय प्रभारी ने बताया कि 9 तारीख से लगातार दिन का तापमान सामान्य कम बना हुआ है। दो या तीन घंटे तक की सूूर्य के दर्शन हुए है। सूर्य की तीव्रता शून्य रही है।रात के तापमान में गिरावट नहीं आई है जिसके चलते दिन में भी ठंड अधिक बढ़ी है। आज जबलपुर समेत संभाग के जिलों मौसम मुख्यत: शुष्क रहने एवं घना कोहरा की संभावना है।
अभी कुछ दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार अभी एक साथ दो सिस्टम सक्रिय हैं। इसमें हरियाणा के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव है। तमिलनाडु, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और दक्षिणी कोंकण क्षेत्र में अन्य चक्रवाती गतिविधि है। इसके बाद 16 और 18 जनवरी को एक के बाद एक दो और पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव आने का अनुमान है।