मोदी सोमवार को डावोस में विश्व आर्थिक मंच के दावोस एजेंडा को करेंगे संबोधित

नयी दिल्ली, (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार यानी 17 जनवरी को विश्व आर्थिक मंच के दावोस एजेंडा में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘विश्व की वर्त्तमान स्थिति’ (स्टेट ऑफ द वर्ल्ड) पर विशेष भाषण देंगे।
प्रधानमंत्री का यह विशेष संबोधन भारतीय समयानुसार रात साढ़े आठ बजे होगा। यह आभासी कार्यक्रम 17 से 21 जनवरी चलेगा। इसे विभिन्न राष्ट्रों के अध्यक्ष संबोधित करेंगे, जिनमें जापान के प्रधानमंत्री किशिदा फुमियो, यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुआ वॉन डेर लेयेन, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो, इज़राइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग तथा अन्य लोग शामिल हैं। इस कार्यक्रम में उद्योग जगत की शीर्ष हस्तियाँ, अंतरराट्रीय संगठन और नागरिक समाज भी भाग लेंगे और दुनिया की वर्त्तमान महत्वपूर्ण चुनौतियों पर विचार-विमर्श करेंगे और उनसे निपटने के तरीकों पर चर्चा करेंगे।
कार्यक्रम में शीर्ष उद्योगपति, अंतरराष्ट्रीय संस्थान और नागरिक समाज भी शामिल होंगे और दुनिया के सामने आने वाली महत्वपूर्ण चुनौतियों पर विचार-विमर्श करेंगे। साथ ही उनके समाधान के तरीके पर चर्चा करेंगे।

नव भारत न्यूज

Next Post

छह साल के लिए भाजपा से निकाले गए हरक सिंह रावत

Mon Jan 17 , 2022
देहरादून (वार्ता)उत्तराखण्ड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को छह वर्ष के लिए पार्टी से निकाल दिया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक के हवाले से पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने देर रात जानकारी देते हुए बताया कि अनुशासनहीनता के कारण डॉ. […]

You May Like