मध्यप्रदेश में कोरोना के 8062 नए मामले, 10748 हुए स्वस्थ

भोपाल, 31 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश में कोरोना के 8 हजार 62 नए मामले सामने आने के साथ ही 10 हजार 7 सौ 48 मरीज संक्रमण मुक्त हो गए, जिसके बाद सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 60 हजार 6 सौ 9 रह गयी है।
राज्य स्वास्थ्य संचालनालय द्वारा आज यहां जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पिछले चौबीस घंटों के दौरान 74 हजार 5 सौ 54 सेंपलों की जांच की गयी, जिसमें 08 हजार 62 नए संक्रमित मिले हैं। इसी के साथ 10 हजार 7 सौ 48 मरीज संक्रमण मुक्त हो गए, जिसके बाद प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर अब 60 हजार 6 सौ 9 रह गयी है। इनमें से अधिकांश मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
इस बीच सर्वाधिक नए मामले राजधानी भोपाल में सामने आए, जहां 1757 लोग पॉजीटिव पाए गए। 13 हजार 01 सौ 29 सक्रिय मरीज हैं। इसके अलावा इंदौर में कोरोना के 1197 नए संक्रमित मिले। जबलपुर में 410, धार में 223, खरगोन में 280, उज्जैन में 194 के अलावा उमरिया और डिंडोरी को छोड़कर सभी जिलों में कोरोना के नए संक्रमित मिले हैं। वहीं ग्वालियर और इंदौर में एक-एक मृत्यु भी हुयी है, इसके साथ ही अब तक प्रदेश में कुल 10 हजार 06 सौ 18 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी प्रकार संक्रमण दर में भी पिछले दिनों की तुलना में कमी देखी जा रहा है। आज यह 10़ 8 प्रतिशत दर्ज हुयी।

नव भारत न्यूज

Next Post

होमगार्ड अपनी जान जोखिम डालकर दूसरों की जान बचाने वाले देवदूत: पटेल

Tue Feb 1 , 2022
भोपाल,  (वार्ता) मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि अपने प्राणों को संकट में डालकर दूसरों की जान बचाने वाले होमगार्ड के जवान देवदूतों की तरह लोगों की मदद करते हैं। आपदा में वे वास्तव में धरती पर भगवान का रूप होते हैं। श्री पटेल ने आज यहां […]

You May Like