कल्याण सिंह के निधन पर कोविंद ने जताया गहरा शोक

नयी दिल्ली 21 अगस्त (वार्ता) राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्ति किया है।
श्री कोविंद ने शनिवार को ट्वीट करके कहा, “कल्याण सिंह का जनता से जादुई जुड़ाव था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में, उन्होंने दृढ़ निश्चय के साथ स्वच्छ राजनीति की और अपराधियों एवं भ्रष्टाचार का शासन समाप्त किया।”
राष्ट्रपति ने कहा कि श्री सिंह जिस भी पद पर रहे, उसकी गरिमा उन्होंने बनाये रखी। उन्होंने कहा, “उनके निधन से सार्वजनिक जीवन में एक खालीपन आ गया है। मेरी हार्दिक संवेदना।”

नव भारत न्यूज

Next Post

अमित शाह ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

Sat Aug 21 , 2021
नयी दिल्ली 21 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री शाह ने शनिवार को अपने ट्वीट संदेश में कहा, “ कल्याण सिंह जी के निधन से देश ने आज एक सच्चे राष्ट्रभक्त, ईमानदार एवं […]

You May Like