भारत-जापान भागीदारी को गहन करना पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण: प्रधानमंत्री मोदी

नयी दिल्ली, (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जापान के साथ भारत की भागीदारी को और गहन किए जाने के महत्व पर बल देते हुए कहा कि यह ना केवल दोनों देशों बल्कि पूरी दुनिया में शांति, समृद्धि और स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने द्विपक्षीय, क्षेत्रिय और अंतरराष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर आपसी सहयोग को आगे और बढ़ाने के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र और अन्य मंचों पर भी परस्पर सहयोग पर नयी प्रतिबद्धता जतायी है। जापान, भारत में विदेशी निवेश के मामले में एक प्रमुख भागीदार है और जापान की कंपनियां ‘विश्व के लिए भारत में विनिर्माण’ के भारत के प्रयासों की ब्रांड एम्बेसडर हैं।

नव भारत न्यूज

Next Post

नरोत्तम मिश्रा का जम्मू में स्वागत

Sun Mar 20 , 2022
भोपाल, (वार्ता) मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का जम्मू में कैलक ज्योतिश एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट ने स्वागत और अभिनंदन किया। महंत रोहित शास्त्री ने गृह मंत्री को डोगरा पगड़ी, माता वैष्णव देवी का चित्र, मां भगवती की चुनरी तथा श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। आधिकारिक जानकारी के […]

You May Like