राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 मई को आएंगे उज्जैन

भोपाल, (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगामी 29 मई को उज्जैन में राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद की प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों की जानकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा उज्जैन जिला प्रशासन से प्राप्त की।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री चौहान ने राष्ट्रपति श्री कोविंद द्वारा उज्जैन में आयुर्वेद सम्मेलन में शामिल होने के लिए निर्धारित किए जा रहे कार्यक्रम स्थल, अतिथियों और आमंत्रित प्रतिनिधियों के लिए बैठक व्यवस्था सहित अन्य प्रबंधों की जानकारी प्राप्त की।
कलेक्टर उज्जैन आशीष सिंह ने अब तक की गई व्यवस्थाओं का ब्यौरा दिया।
मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

नव भारत न्यूज

Next Post

कल्याण ज्वैलर्स का 2021-22 की चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ घटा

Thu May 12 , 2022
मुंबई,  (वार्ता) देश में आभूषणों का कारोबार करने वाली कंपनी कल्याण ज्वैलर्स इंडिया का 31 मार्च 2022 को समाप्त हुयी तिमाही में समेकित शुद्ध लाभ हल्का गिरकर 72 करोड़ रुपये रहा। बिक्री आय में गिरावट के चलते लाभ पर असर पड़ा है। पिछले साल कंपनी को चौथी तिमाही में 74 […]

You May Like