कुसमी में जनपद अध्यक्ष के निर्वाचन में निर्दलियों की भूमिका होगी निर्णायक

भाजपा-कांग्रेस से होने लगी दावेदारी, बड़े नेताओं की निर्दलीय सदस्यों पर नजर

सीधी :जुलाजिले के जनपद पंचायत कुसमी में अध्यक्ष के निर्वाचन में निर्दलीय विजय प्रत्याशियों की भूमिका निर्णायक होगी। उनके समर्थन के बाद ही भाजपा-कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष बनाने की तैयारी पूर्ण होगी।बताते चलें कि प्रदेश के साथ सीधी जिले के जनपदों में भी 2 चरणों में 27 और 28 जुलाई को जनपद अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन होना है। इसी कड़ी में जिले की वनांचल कुसमी जनपद मे भी जनपद अध्यक्ष का निर्वाचन पहले चरण यानी 27 जुलाई को होगा। जनपद अध्यक्ष पद की कुर्सी के लिए अपनी-अपनी उम्मीदवारी जता रहे सदस्यों द्वारा खींच-तान मान-मनौवल, दौड़-धूप का सिलसिला भी जोर-शोरों से शुरू हो गया है।

बड़े नेताओं की नजर भी निर्दलीय सदस्यों पर बनी हुई है। भाजपा का दावा है कि हमारे साथ 7 जनपद सदस्य हैं वहीं कांग्रेस का भी दावा है कि हमारे साथ 6 सदस्य। अभी यह कह पाना लाजिमी नही होगा कि कितने जनपद सदस्य भाजपा के हैं और कितने कांग्रेस के। तत्संबंध में जानकारों का कहना है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों के अगर सदस्यों की बात की जाय तो कांग्रेस के 4 सदस्य जिनमें श्यामवती सिंह, भूपाल सिंह, सावित्री पनिका और वीना सिंह हैं। इसी तरह भाजपा से जमुनी देवी और भानू प्रताप हैं। शेष बचे 5 निर्दलीय सदस्य जिनमें रुचि शिवम सिंह सोमवंशी, अरुण सिंह गहरवार, राजबती बैगा, मोनी देवीदीन प्रजापति एवं अतिबल सिंह शामिल हैं। इस तरह अबकी बार जनपद अध्यक्ष की कुर्सी निर्दलीय जनपद सदस्यों के पाले में है जिस ओर निर्दलीय सदस्यों का साथ होगा उसी पार्टी के सदस्य का जनपद अध्यक्ष की कुर्सी में भी सेहरा बंधेगा। यदि कांग्रेस को अध्यक्ष बनाना है तो 2 निर्दलीय सदस्यों का सहयोग लेना पड़ेगा।

अगर भाजपा को अध्यक्ष बनाना है तो 4 निर्दलीय सदस्यों को अपने पाले में करना पड़ेगा। सबसे अहम बात तो यह है कि जो 5 निर्दलीय प्रत्याशी विजयी हुए हैं उन्होंने किसी पार्टी की सदस्यता नही ली है जिससे कांग्रेस और भाजपा यह नही कह सकती कि वो हमारे पार्टी के सदस्य हैं। ऐसे में कैसे मान लिया जाय कि कोई पार्टी अपने पूर्ण बहुमत के साथ अध्यक्ष बना रही है। साथ ही सभी पांचों नए जनपद सदस्य पहली बार निर्वाचित हुए हैं।

पिछली बार जनपद पंचायत कुसमी में भाजपा से हीराबाई सिंह अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुई थीं और कुसमी जनपद में भाजपा का कब्जा था। किस पार्टी से अबकी बार कितने सदस्य जनपद अध्यक्ष बनने की दौड़ में शामिल हैं उसकी तस्वीर भी जल्द साफ हो जायेगी। जनपद पंचायत कुसमी के 11 सदस्यों में भाजपा-कांग्रेस को विजय फतह करने के लिए कम से कम 6 सदस्यों की आवश्यकता है। फिलहाल जो वर्तमान में हालात हैं भाजपा से 2 और कांग्रेस से 2 सदस्य अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हैं जो पूरी ताकत के साथ अपनी-अपनी जोर जुगत में लगे हुए हैं और जनपद सदस्यों से मिल रहे हैं। ऐसे में जरूरत है दोनों पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व को मार्गदर्शन और विचार विमर्श करने की जिससे उनके अपने-अपने पार्टियों से 1-1 उम्मीदवारो के नामों पर सहमति बन सके। खैर यह तो 27 जुलाई को ही स्पष्ट होगा कि जनपद अध्यक्ष की कुर्सी के लिए कितने उम्मीदवार अपनी दावेदारी पेश करते हैं और किसके सिर जनपद अध्यक्ष का सेहरा बंधेगा।

जनपद अध्यक्ष के दावेदारों की भरमार
जनपद पंचायत कुसमी के अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों की भरमार है। भाजपा से अगर देखा जाए तो वरिष्ठता के आधार पर दो सदस्य अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। इनमें पूर्व जनपद अध्यक्ष छठवीं बार जनपद सदस्य बनी जमुनी देवी और पूर्व जनपद उपाध्यक्ष एवं पूर्व मण्डल अध्यक्ष भाजपा के वरिष्ठ नेता भानू प्रताप सिंह शामिल हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी की ओर से श्यामवती सिंह और वीणा सिंह भी अपनी दावेदारी पेश कर रहीं है। इनमें एक और नया नाम निर्दलीय अतिबल सिंह का भी सामने आ रहा है। युवा नेता होने से उनके द्वारा भी अपनी प्रबल दावेदारी जताई जा रही है। दावेदारों की मंशा कितनी पूर्ण होती है यह आने वाला समय ही बतायेगा।

नव भारत न्यूज

Next Post

हनुमना पुलिस ने पकड़ा 14 लाख का गांजा, दो आरोपी गिरफ्तार

Sat Jul 23 , 2022
रीवा: हनुमना पुलिस ने बीती रात 14 लाख का गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 1.40 क्विंटल गांजा जप्त किया गया. 30 किलो गांजा लग्जरी कार से उस समय पकड़ा गया जब सप्लाई के लिये भेजा जा रहा है. आरोपी के घर में दबिश देकर 110 किलो […]

You May Like