ओलम्पिक कांस्य विजेता बजरंग पुनिया सम्मानित

नयी दिल्ली, 02 सितम्बर (वार्ता) टोक्यो ओलम्पिक के कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया को भारत की अग्रणी मार्किट रिसर्च कंपनी वर्ल्ड वाइड एचीवर ने खेलो में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए इंडियन आइकॉन अवार्ड्स 2021 से सम्मानित किया।
पुनिया को अवार्ड् उनके निवास स्थान पर दिया गया।

द इंडियन आइकॉन अवार्ड खेल, कला, संस्कृति, राजनीति मनोरंजन, मीडिया, व्यवसाय, शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में प्रेरणादायक रोल मॉडल को पुरस्कृत करता है।
पुरस्कार बाजार सर्वेक्षण और मत संग्रह के आधार पर दिए गए।अन्य विजेताओं को गोवा में हुए भव्य कार्यक्रम में सम्मानित किया जिसमें गायक कुमार शानू , मनोज जोशी राजनीतिज्ञ जया प्रदा आदि शामिल थे।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश और उनके साथ गोविन्द गौड़ ,गोवा विधान सभा के सदस्य कला और संस्कृति मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल (कानून और न्याय मंत्री) नीलेश काबराल (विद्युत पर्यावरण मंत्री, ऊर्जा कानून और न्यायपालिका के गैर-पारंपरिक स्रोत, गोवा सरकार) ने विजेताओं को सम्मानित किया।

इस मौके पर वर्ल्ड वाइड एचीवर के सीईओ पी के चौधरी ने कहा कि सभी अवॉर्ड कड़ी रिसर्च और विभिन्न सर्वेक्षणों के नतीजों के आधार पर प्रदान किए गए हैं।इन पुरस्कारों का उद्देश्य दूसरों को बड़ी उपलब्धियों के लिए प्रेरित करना है।
समारोह में आई तमाम हस्तियों नें वर्ल्ड वाइड एचीवर के इस प्रयास की सराहना की।

नव भारत न्यूज

Next Post

प्रशांत किशोर को कांग्रेस में शामिल करने पर सोनिया जल्द लेंगी फैसला

Thu Sep 2 , 2021
नयी दिल्ली,02 सितंबर (वार्ता) चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को कांग्रेस में शामिल करने पर पार्टी के कई दिग्गज नेताओं ने आपत्ति जताई है और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इन सब स्थितियों को ध्यान में रखते हुए इस बारे में जल्द ही फैसला ले सकती हैं। कांग्रेस सूत्रों ने गुरुवार को […]

You May Like