भोपाल, 10 अक्टूबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक दिवसीय प्रवास पर मंगलवार कल 11 अक्टूबर को उज्जैन आयेंगे।
प्रधानमंत्री श्री मोदी भारतीय वायुसेना के विमान से दोपहर 3:35 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट से रवाना होकर सायं 4:30 बजे इंदौर एयरपोर्ट और वहाँ से सायंकाल 5 बजे उज्जैन हेलीपेड पहुँचेंगे।
श्री मोदी सायंकाल 5:25 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर आगमन के बाद महाकालेश्वर के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। प्रधानमंत्री सायंकाल 6:25 से 7:05 बजे तक ‘श्री महाकाल लोक’ राष्ट्र को समर्पित कर कार्तिक मेला ग्राउण्ड में जन-समारोह में शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री श्री मोदी रात्रि 8:30 बजे उज्जैन हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर इंदौर एयरपोर्ट पहुँचेंगे और रात्रि 9 बजे इंदौर एयरपोर्ट से भारतीय वायुसेना के विमान से दिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगे।
Next Post
राशिफल-पंचांग 11 अक्टूबर 2022:-
Tue Oct 11 , 2022
पंचांग 11 अक्टूबर 2022:- रा.मि. 19 संवत् 2079 कार्तिक कृष्ण द्वितीया भौमवासरे रात 1/39, अश्विनी नक्षत्रे शाम 5/31, हर्षण योगे शाम 5/26, तैतिल करणे सू.उ. 6/13, सू.अ. 5/47, चन्द्रचार मेष, शु.रा. 1,3,4,7,8,11 अ.रा. 2,5,6,9,10,12 शुभांक- 3,5,9. — आज जिनका जन्म दिन है- उनका आगामी वर्ष- मंगलवार 11 अक्टूबर 2022 वर्ष […]

You May Like
-
April 19, 2022
संपत्तिकर के साथ ही देना होगा जल कर
-
August 29, 2022
शिवराज से सिंधिया ने की सौजन्य भेंट
-
December 18, 2022
वीरांगना रानी अवंती बाई के आदर्शों को जीवन में उतारें:पटेल
-
January 16, 2022
मध्यप्रदेश में पांच हजार से अधिक कोरोना के नये मामले
-
October 6, 2022
विधिविधान से हुआ पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन