धार : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा अमझेरा पहुँचे। कार्यकर्ताओं के द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। युवामोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा अस्पताल तिराहे के समीप बनाये मंच पर पहुँचे जहा कार्यकर्ताओं ने पुष्प माला एवं साफा पहनाकर स्वागत कर राजा बख्तावर सिंह जी का चित्र भेट किया। जिसके बाद बस स्टेण्ड स्थित महल परिसर पहुँचे। गेट पर पहुंचते हि शा उ मा विद्यालय के विधार्थियों के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
जिसके बाद महल परिसर मे पहुँचे जहां चौमूखे महल मे स्थित नागनेचा मंदिर मे पहुंचकर पूजन किया जिसके बाद 1857 के प्रथम क्रांन्तिकारी राजा बख्तावर सिंह जी की अश्वरोही प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान मध्यप्रदेश जनजाति मोर्चा प्रभारी डॉ निशांत, भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव , जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा, पूर्व सांसद सावित्री ठाकुर, राजेश अग्रवाल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।