जबलपुर: पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ गया है जिससे जम्मू कश्मीर, लद्दाख व अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने लगी है। हवाओं का रूख भी एक उत्तर-पश्चिमी से पूरी तरह से उत्तरी हो गया है। इसके असर से अब एक बार फिर ठिठुरन बढ़ गई और जाड़ा जोर पकडऩे बेताब होने लगा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सुबह के वक्त आद्रता 84 और शाम को 64 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई। उत्तरी हवाएँ 2 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली।
मौसम विभाग के अनुसार ईरान और अफगानिस्तान के मध्य बने पश्चिमी विक्षोभ के चलते ठंड का असर कम हो गया था। ईरान की तरफ से आ रही हवाओं के के कारण वातावरण में ठंडक घुली रही। पश्चिमी विक्षोभ अब पहाड़ों की तरफ बढ़ गया है। हवाओं का रूख भी उत्तरी होने से फिर ठंड का असर बढ़ गया है। अगले दो-तीनों में तापमान में कमी आने के साथ ही ठंड बढऩे की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।