धमाके के साथ पेंट फैक्ट्री में भडक़ी आग, 2 कर्मी झुलसे

औद्योगिक क्षेत्र अधारताल में घटना से मची अफरा-तफरी

जबलपुर: औद्योगिक क्षेत्र अधारताल में मंगलवार रात्रि धमके के साथ आयल पेंट फैक्ट्री में अचानक भडक़ उठी। चंद ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से दो कर्मचारी झुलस गए जिन्हें आनन-फानन में सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस से तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं आग लगने की सूचना तत्काल नगर निगम दमकल विभाग को दी गई। जानकारी लगते ही फायर बिग्रेड की गाडिय़ां मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मशीन में ब्लास्ट के बाद लगी आग
जानकारी के मुताबिक औद्योगिक क्षेत्र अधारताल स्थित शोभापुर के समीप मनीष गुप्ता की जिस्को पेंट के नाम से आयल पेंट की फैक्ट्री है। मंगलवार रात्रि करीब आधा दर्जन कर्मचारी फैक्ट्री में काम कर रहे थे। रात्रि करीब 8 बजे मशीन में वार्निश डालने का काम चल रहा था। इसी बीच मशीन में अचानक ब्लास्ट हुआ और आग भडक़ उठी।
वार्निश डालते समय झुलसे
मशीन में वार्निश डाल रहा कर्मी केदारनाथ राय 50 वर्षीय और राजा राम 50 वर्षीय आग की चपेट में आ गए जिनके साथियों ने सूझबूझ दिखाते हुए पहले तो उनके शरीर में लगी आग को किसी तरह बुझाया और समय रहते उन्हें फैक्ट्री के बाद ले आए। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
आयल-पेंट ने किया आग में घी डालने का काम
फैक्ट्री में बड़ी संख्या में आयल पेंट से भरे ड्रम रखे हुए थे जिन्होंने आग में घी डालने जैसा काम किया। धमकों के साथ आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना तत्काल नगर निगम दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की तीन गाडिय़ां मौके पर रवाना हुई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आधा घंटे में आग पर काबू पा लिया गनीमत रही कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया वरना बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता था।
शॉर्ट सर्किट से हादसा
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि मशीन में पहले शॉर्ट सर्किट हुआ और फिर मशीन में ब्लास्ट होने के बाद आग लग गई थी। इस हादसे में 50 हजार का नुकसान हुआ है।

नव भारत न्यूज

Next Post

नागालैंड, मेघालय, त्रिपुरा विधानसभा चुनावों के लिए कार्यक्रमों का एलान

Wed Jan 18 , 2023
नयी दिल्ली, 18 जनवरी (वार्ता) चुनाव आयोग ने बुधवार को पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों का एलान करते हुए कहा कि त्रिपुरा विधानसभा के चुनाव 16 फरवरी को और नागालैंड तथा मेघालय विधानसभाओं के चुनाव 27 फरवरी को होंगे और तीनों राज्य विधानसभाओं के चुनाव परिणाम दो मार्च […]

You May Like