फिल्मों में वापसी के लिए बेताब ऐश्वर्या!

Aishबॉलीवुड नायिका ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्मों में वापसी के लिए बेताब है और इसके लिए वह अपना वजन घटा रही हैं. अभिषेक बच्चन की पत्नी ऐश्वर्या के बारे में यह खबर जोरों पर है कि वह इन दिनों खुद को स्लिम और सुंदर दिखने के लिए वजन घटाने की कवायद में जुटी हैं.

प्रेग्नेंट होने के बाद ऐश्वर्या ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया था और अब जबकि उनकी बेटी अराध्या एक साल की हो गई है तो वह फिल्मों में कमबैक करने को बेहद उत्सुक है.  सूत्रों के अनुसार ऐश इन दिनों फिटनेस पर काम कर रही है ताकि वह स्लिम और सुंदर दिख सकें. इसके लिए वह योगासन भी कर रही है ताकि फिट दिख सकें.

ऐश्वर्या के फिटनेस शिड्यूल में उनका वजन घटाना भी शामिल है. हालांकि ऐश्वर्या ने इस मुद्दे पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है. खबरों में यह भी है कि ऐश्वर्या के कमबैक की घोषणा 2013 के मध्य में होगी. सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि वह इन दिनों फिल्म के सिलसिले में फिल्मकारों से बातचीत कर रही हैं.

Related Posts:

Posted in: फीचारुड न्यूज़, मनोरंजन Tags: 





Site By: Nava Bharat Multimedia Private Ltd.