अमिताभ की सेहत में सुधार, जल्द घर जाएंगे

मुंबई . बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के स्वास्थ्य में सुधार है और समझा जाता है कि उन्हें एक या दो दिन में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

अस्पताल के सूत्रों ने आज यहां प्रेस ट्रस्ट को बताया ‘वह बिल्कुल ठीक हैं, उनके स्वास्थ्य में सुधार है। उन्हें कल या उसके एक दिन बाद छुट्टी मिल सकती है।’ सेवेन हिल्स अस्पताल में 11 फरवरी को अमिताभ के पेट का ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के एक दिन बाद उनके पेट में दर्द तेज हो गया जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली। बहरहाल, अब उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है।

Related Posts:

Posted in: फीचारुड न्यूज़, मनोरंजन Tags: ,





Site By: Nava Bharat Multimedia Private Ltd.