भ्रष्टाचार के खिलाफ समाजसेवी अन्ना हजारे के आंदोलन में ऑनलाइन शिरकत करना या इंटरनेट के जरिए अन्ना, व जन लोकपाल बिल के बारे में कोई जानकारी हासिल करना आपको महंगा पड़ सकता है. साइबर क्राइम विशेषज्ञों की मानें तो हैकर्स इन दिनों सी लिंक डेवलप करने की कोशिशों में जुटे हैं, जो अन्ना हजारे या भ्रष्टाचार या जन लोकपाल बिल से संबंधित लिंक्स से अटैच होकर आपके कम्प्यूटर को करप्ट कर सके.
सूत्रों के अनुसार अन्ना हजारे का आंदोलन जब से शुरू हुआ है, इंटरनेट पर अन्ना, भ्रष्टाचार और जनलोकपाल जैसे शब्दों की खोज 250 फीसदी तक बढ़ गई है. इंटरनेट पर अन्ना कीबर्ड को लेकर बढ़े सर्च को देखते हुए हैकर्स खासकर अन्ना, भ्रष्टाचार व जनलोकपाल शब्द के साथ वायरस अटैच करने की कोशिश कर रही हैं. से में यदि आप किसी सर्च इंजन पर अन्ना या उनसे जुड़े शब्दों जैसे भ्रष्टाचार, टीम अन्ना, लोकपाल व जनलोकपाल आदि कीबर्ड सर्च करते हैं, तो संभव है कि वायरस आपके कम्प्यूटर पर हल्ला बोल दें. हालांकि, जानकारों की मानें, तो कुछ देशभक्त हैकर्स से भी हैं, जिन्होंने अपने साथियों अन्ना व संबंधित शब्दों के साथ वायरस अटैच न करने की सलाह दी है.
लेकिन माना जा रहा है कि अन्ना के जरिए कम्प्यूटर्स तक वायरस पहुंचाने की कोशिशों में जुटे हैकर्स पर इस समझाइश का कोई असर नहीं पड़ा है

