धोनी पर बैन

पर्थ, 15 जनवरी. पर्थ में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है.

अब धोनी एडिलेड में चौथा और अंतिम टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे. धोनी को यह सजा स्लो ओवररेट के लिए दी गई है. इस मैच में टीम की कमान वीरेंद्र सहवाग संभालेंगे. विकेटकीपिंग का जिम्मा रिधिमान साहा को दिया गया है.धोनी ने आस्ट्रेलिया से तीसरा टेस्ट ढाई दिनों के अंदर एक पारी और 37 रन से हारने के बाद कहा कि यह भारतीय क्रिकेट का एक बुरा दौर है जिसके लिए बल्लेबाज काफी हद तक जिम्मेदार हैं. धोनी ने सीरीज में लगातार दूसरी पारी की पराजय के लिए और उन्हें विदेशी जमीन पर लगातार सातवीं पराजय का सामना करना पड़ा.

धोनी के चेहरे पर शर्मिंदगी के भाव
इस पराजय के बाद धोनी जब प्रेस कांफ्रेंस में पहुंचे तो उनके चेहरे पर शर्मिंदगी के भाव थे और फीकी हंसी हंसते हुए उन्होंने सवालों के जवाब दिए. भारतीय कप्तान ने कहा कि इंग्लैंड में हम चार टेस्ट हारे, आस्ट्रेलिया में भी तीन टेस्ट हार गए और एक बार भी हमारे बल्लेबाज स्कोरबोर्ड पर बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर पाए.

Related Posts:

Posted in: खेल, फीचारुड न्यूज़ Tags: , ,





Site By: Nava Bharat Multimedia Private Ltd.