भोपाल उत्सव मेले में गूंजे शहनाज अख्तर के भजन

आज मुकेश-किशोर नाईट का आयोजन

Bhopal Utsav Melaभोपाल, 5 जनवरी. भोपाल उत्सव मेले में भजन गायिका शहनाज अख्तर द्वारा भजन प्रस्तुत किये गये हैं. संगीतकार निलेश यादव द्वारा भजनों का आह्वïान गणेश वंदना से किया. भजन संध्या में नीरज द्वारा कार्यक्रम का संचालन, अनिल कोरी-ड्रम, दिनेश खड़तिया-आरगन, जितेंद्र बेलेंश्वर-ढोलक एवं गिटार और बैंड का संचालन चिन्टू द्वारा तथा नाल पर निक्की ने संगीतकारों का साथ दिया.

मेला प्रांगण पर आये हुये सभी लोगों ने मेले का आनंद लिया तथा भजन संध्या का कार्यक्रम देर रात तक चला. व्यंजन- भोपाल मेले में दिल्ली का मशहूर चाट, पराठे, चुरचुर के नॉन, चूर टके एवं राजस्थान के तरह-तरह के व्यंजन, गुजरात के मशहूर व्यंजनों का स्वाद भोपाल वासियों के साथ-साथ अन्य शहरों से आने वाले व्यक्ति भी इन व्यंजनों का स्वाद लेंगे. झूले- मेले में एशिया का सबसे बड़ा झूला ‘भोपाल-आई’ आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

इसके साथ झूला स्वींग ईंट और दिल को धड़काने वाला फ्री फॉल और देश-विदेश से आने वाले अनेक झूले, जिसके अंदर आक्टोपस, ट्रेन, ड्रेगन, स्ट्राईङ्क्षकग कार, युवाओं का मनपसंद और चहेता झूला ब्रेक डांस, बच्चों की किलकारी निकालने वाला झूला, हेलीकॉप्टर और रंग-बिरंगे कई झूले जो बच्चों का मन आकर्षित कर रहे हैं.मेला समिति के पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित कलाकारों का सम्मान भी किया गया. समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि भोपाल उत्सव मेला में सांस्कृतिक आकर्षणों में कलाकारों की विभिन्न प्रस्तुतियां होंगी. आज 6 जनवरी को रात्रि 8 बजे मेले के सांस्कृतिक सभागार में मुकेश-किशोर नाईट का आयोजन अभिलाषा ग्रुप के द्वारा कार्यक्रम सम्पन्न किया जायेगा.

Related Posts:

Posted in: फीचारुड न्यूज़, भोपाल, मध्य प्रदेश Tags: 





Site By: Nava Bharat Multimedia Private Ltd.