अजब आकाश का गजब धमाल 14 दिन में 14 लाख बुक

नई दिल्ली, 3 जनवरी. दुनिया के सबसे सस्ते टैबलेट ‘आकाश’ का जादू आम लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. आकाश ने बुकिंग के सभी रिकार्डों को पीछे छोड दिया है. बुकिंग शुरू होने के दो हफ्तों (14 दिन) के भीतर करीब 14 लाख बुकिंग हो चुकी है.

बाजार में यह 2500 रुपये प्रति टैबलेट के हिसाब से बुक किया जा रहा है. आकाश की बढ़ती मांग को देखकर इसकी तीन और फैक्ट्रियां स्थापित की जा रही हैं. ‘आकाश’ के निर्माता ब्रिटेन की कंपनी डेटाविंड की भारत में अभी तक हैदराबाद में ही एकमात्र फैक्ट्री है. अब इसकी नोएडा, कोचिन और हैदराबाद में फैक्ट्रियां बनाने का फैसला किया गया है. डेटाविंड कंपनी के सीईओ सुनीत सिंह तुली ने कहा कि हमें यह उम्मीद नहीं थी कि आकाश को इतना जबरदस्त रिसपांस मिलेगा. उन्होंने कहा कि नई फैक्ट्रियों के काम शुरू करने के बाद प्रतिदिन 70 से 75 हजार टैबलेट की सप्लाई करने का लक्ष्य है. गौरतलब है कि दुनिया के सबसे सस्ते आकाश टैबलेट की ऑनलाइन बुकिंग 15 दिसंबर से शुरू हो गई थी. बुकिंग के वक्त कंपनी ने वादा किया था कि टैबलेट की डिलीवरी हफ्ते भर के भीतर कर दी जाएगी. लेकिन बाद में कंपनी ने कहा कि अब यह डिलीवरी जनवरी में हो पाएगी.

Related Posts:

Posted in: प्रौद्योगिकी, फीचारुड न्यूज़ Tags: ,





Site By: Nava Bharat Multimedia Private Ltd.