सीबीएसई की 10वीं, 12वीं की परीक्षा एक मार्च से

CBSE_Logoनई दिल्ली, 1 जनवरी. सीबीएसई ने दसवीं और बारहवीं की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं पहली मार्च से शुरू होंगी। दसवीं के पेपर 15 मार्च को और बारहवीं के पेपर 17 अप्रैल को समाप्त होंगे।

बोर्ड ने स्कूलों में दसवीं की होमडेज परीक्षा 16 से 31 मार्च तक कराने को कहा है। परीक्षा साढ़े दस बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक होगी। सीबीएसई की दसवीं कक्षा की परीक्षा का पहला पेपर पेंटिंग का है। दो मार्च को गणित, चार को हिंदी कोर्स ए और बी, आठ को अंग्रेजी कम्युनिकेशन, अंग्रेजी भाषा और लिटरेचर, नौ को फाउंडेशन ऑफ आईटी, 11 को पंजाबी, 12 मार्च को सोशल साइंस, 14 मार्च को साइंस और 15 मार्च को होम साइंस का पेपर होगा। बारहवीं का पहला पेपर अंग्रेजी का होगा। इसके बाद चार को इतिहास, पांच को भौतिकी, छह को बिजनेस स्टडीज, आठ को राजनीतिशास्त्र, 11 को केमिस्ट्री, 13 को भूगोल, 15 को बायोलॉजी व एकाउंटेंसी और 17 अप्रैल को पंजाबी की परीक्षा होगी।

Related Posts:

Posted in: देश Tags: 





Site By: Nava Bharat Multimedia Private Ltd.