धूमधाम से हुआ वर्ष 2013 का स्वागत

12 बजते ही हुआ धमाल, आतिशबाजी और बधाइयों का सिलसिला शुरू, पूजा-अर्चना के साथ शुरू होगा आज नया साल

Welcome New yearभोपाल, 31 दिसंबर. राजधानी में 2012 की विदाई और 2013 का जोरदार स्वागत हुआ. राजधानी में नववर्ष पर शहर भर में कई पार्टी का आयोजन रखा गया. होटल-नूर-उस सबाह, होटल अशोका लेकव्यू और फोर सीजन आदि बड़ी होटलों में नववर्ष को धूमधाम से मनाया गया. होटलों में कई तरीके के पकवान और तरह-तरह की डीजे की धुनों पर युवाओं ने मनोरंजन कर नये साल की एक-दूसरे को बधाई दी. नूर-उस-सबाह में बॉलीवुड-2013 कार्निवाल रोवांस स्टाइल से गीतों की थीम के साथ ही बॉलीवुड म्यूजिक का भी धमाल रहा.

मैनेजर अमित ङ्क्षसह ने बताया कि यहां 150 तरह के विशेष पकवान का इंतजाम किया गया है. यहां सिर्फ कपल्स को ही प्रवेश दिया गया है. वहीं अशोका लेकव्यू के मैनेजर खालिद ने बताया कि डांस के साथ-साथ होटल में गेम्स का आयोजन भी किया गया है. राजस्थान के विभिन्न तरीके के पकवान का विशेष इंतजाम किया गया है. कोहेफिजा स्थित फोर सीजन लॉन में भी पार्टी का आयोजन किया गया. इसमें कश्मीरी कुल्फी से लेकर बेहतरीन खाने का इंतजाम किया गया था. साथ ही धमाल मचाने के लिये शिमला का स्नो फॉल भी था, जिससे युवाओं को डांस करने के साथ ही एक नये म्यूजिक पर थिरकने का मौका मिला. वहीं लॉन में विभिन्न तरीके के पकवान के साथ कैंडल लाइट्स में डिनर करने को मिला. कोलार स्थित श्री गार्डन एवं रेस्टोरेंट में भी डीजे नाइट्स का आयोजन किया गया. वहीं शहर के सभी होटल में सिर्फ कपल्स को ही इंट्री मिली तो यहां श्री गार्डन में पूरी फैमिली को जगह दी गई. पूरी फैमिनी के साथ म्यूजिक पर थिरकने वाले युवाओं और माता-पिताओं का भी जोश और खुशी साफ देखने को मिली.

राज्यपाल, सीएम, मंत्रियों की शुभकामनाएँ

राज्यपाल राम नरेश यादव, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मंत्रियों और पूर्व मंत्रियों ने ने नये वर्ष के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों के सुखी,स्वस्थ और समृद्ध जीवन की मंगलकामना की है. राज्यपाल यादव ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि नया वर्ष सभी के लिए नया उत्साह, नई उमंगें और नई-नई सफलताएँ लेकर आये, यही कामना है.  मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की मंगल कामना करते हुए कहा कि सरकार और समुदाय के परस्पर सहयोग से प्रदेश में समग्र विकास के नये क्षितिज खुलेंगे.

राजभवन में होने वाला नववर्ष मिलन समारोह निरस्त

राजभवन में एक जनवरी 2013 को आयोजित होने वाला नव वर्ष मिलन समारोह निरस्त कर दिया गया है. राज्यपाल राम नरेश यादव ने दिल्ली में युवती के साथ हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के परिप्रेक्ष्य में इस वर्ष का नववर्ष मिलन समारोह निरस्त करने का निर्णय लिया है. ज्ञातव्य है कि राजभवन में प्रतिवर्ष नववर्ष मिलन समारोह आयोजित किये जाने की परम्परा है, जिसमें राज्यपाल जन-सामान्य और गणमान्य नागरिकों से भेंट कर शुभकामनाओं का आदान-प्रदान करते हैं.

Related Posts:

Posted in: फीचारुड न्यूज़, भोपाल, मध्य प्रदेश Tags: 





Site By: Nava Bharat Multimedia Private Ltd.