राजकीय सम्मान के साथ हुई शहीद चम्पालाल की अन्त्येष्टि

मुख्यमंत्री की घोषणा, पुत्र व पत्नी को भूखंड, नौकरी व 15 लाख रुपए

Champalalरतलाम,12  जनवरी,नवप्र. झारखण्ड में नक्सली हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान चम्पालाल की शनिवार को  रतलाम के ग्राम घटला में राजकीय सम्मान के साथ अन्त्येष्टि हुई. प्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज ङ्क्षसह चौहान ने  चम्पालाल की अन्तिम यात्रा में कंधा दिया तथा उनकी पार्थिव देह पर मध्यप्रदेश सरकार की ओर से पुष्पचक्र अर्पित किया.

श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नक्सलियों द्वारा किया गया यह कृत्य क्षम्य नहीं है. संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है और शोकाकुल परिवार की देखभाल करने के लिए कर्तव्यबद्ध है. राज्य सरकार की ओर से शोकाकुल परिवार के लिए उन्होंने 15 लाख रूपए प्रदान करने के साथ ही उनके पुत्र हर्ष एवं उनकी पत्नी श्रीमती दुर्गा के लिए रतलाम में एक 40 बाय 60 क्षेत्रफल का भूखण्ड प्रदान करने तथा शहीद की पत्नी श्रीमती दुर्गा को उनके चाहने पर शासकीय नौकरी प्रदान करने की घोषणा की.

साथ ही उन्होंने कहा कि शहीद चम्पालाल की जन्म स्थली ग्राम घटला में अन्त्येष्टि स्थल तक पक्की सड़क निर्मित कराने तथा ग्राम में ग्रामवासियों द्वारा तय स्थल पर शहीद की मूर्ति स्थापित करने की भी घोषणा की. हमारे देश के रक्षक शहीद चम्पालाल के शहीद होने पर उन्हें बेहद दुख है और मन में पीड़ा है. साथ ही इस बात का गर्व भी है कि चम्पालाल ने देश की रक्षा की खातिर अपने प्राणों का हंसते-हंसते बलिदान कर दिया. उनके इस त्याग पर पूरे देश को गर्व है.चम्पालाल देश के सच्चेे सपूत हैं. श्रद्धांजलि स्थल के उपरांत मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शहीद चम्पालाल के घर जाकर शहीद की पत्नी श्रीमती दुर्गा एवं शोकाकुल परिवार से भेंट कर ईश्वर से प्रार्थना की शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. श्रंद्धाजलि देने में जनप्रतिनिधि सहित  संभाग व जिले के आला अधिकारी भी मौजूद थे.

छोटा बेटा अब प्रदेश का
मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद चम्पालाल का छोटा बेटा अब केवल उसके परिवार का ही बेटा नहीं है अपितु वह मध्यप्रदेश का बेटा है. उसकी सुरक्षा एवं देखभाल तथा आगे की पढ़ाई के लिए मध्यप्रदेश शासन कर्तव्यबद्ध है.

Related Posts:

Posted in: देश, फीचारुड न्यूज़ Tags: 





Site By: Nava Bharat Multimedia Private Ltd.