छोटे नवाब ने की फेरारी की सवारी

हिंदी सिनेमा के अभिनेता सैफ अली खान ने अपनी आगामी फिल्म एजेंट विनोद के प्रचार के लिए दुबई में लाल रंग की फेरारी ड्राइव की.

छोटे नवाब के नाम से मशहूर 41 साल के सैफ शनिवार को यहां फिल्म के प्रचार के लिए पहुंचे थे. 50 करोड़ की लागत से बनी एजेंट विनोद 22 मार्च को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में प्रदर्शित हो रही है. सैफ ने यहां कहा कि एजेंट विनोद जासूसी पृष्ठभूमि पर बनी ऐक्शन फिल्म है. फिल्म में वाहनों की रफ्तार को दर्शाया गया है. उन्होंने कहा कि तेज रफ्तार से कार और बाइक चलाना सीखने के साथ ही मैंने यह भी सीखा कि उंची इमारतों से छलांग कैसे लगाई जाए.

Related Posts:

Posted in: फीचारुड न्यूज़, मनोरंजन Tags: ,





Site By: Nava Bharat Multimedia Private Ltd.