राष्ट्रपति ने युद्धपोत पर सवार हो रचा इतिहास

मुंबई, 20 दिसंबर. राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने नौसेना से कहा कि वह खुद को मजबूत करने के साथ ही क्षेत्रीय शांति सुनिश्चित करें क्योंकि भारत की बढ़ती ताकत और विस्तार लेते हितों के लिए यह जरूरी है.

श्रीमति पाटिल ने यहां अपने सम्मान में आयोजित एक समारोह में कहा, ‘भारत की बढ़ती राष्ट्रीय ताकत और विस्तार लेते महत्वपूर्ण हितों के लिए हमें सिर्फ वर्तमान में ही अपनी नौसेना को मजबूत नहीं करना है, बल्कि आगे भी इसे जारी रखना अनिवार्य है. राष्ट्रपति ने डाक टिकट और कॉफी टेबल पुस्तक जारी की. भारत के बढ़ते हितों से अतिरिक्त जिम्मेदारी भी बढ़ रही है, जिसे हमारी नौसेना को अपने कंधों पर लेना होगा ताकि क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता सुनिश्चित की जा सके.

Related Posts:

Posted in: देश, फीचारुड न्यूज़ Tags: , , ,





Site By: Nava Bharat Multimedia Private Ltd.