मंत्री गौर के बयान से भाजपा में हड़कंप

  • उप्र चुनाव में भाजपा रहेगी नंबर तीन

  • एसपी यूपी में सबसे बड़ी पार्टी होगी

मेरी राय साधारण कार्यकर्ता की :

श्री गौर ने कहा कि किसी भी हालत में भाजपा उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने की हालत में नहीं होगी. एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि वे जो कुछ भी कह रहे हैं, वह एक साधारण पार्टी कार्यकर्ता की राय है और जो भी बातें बड़े-बड़े नेता करते हैं उनसे उनका कोई भी लेना-देना नहीं है.

भोपाल, 16 फरवरी. एमपी की बीजेपी सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री बाबूलाल गौर ने गुरुवार को कहा कि उनका आकलन है कि यूपी के विधानसभा चुनाव में एसपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी.

बाबूलाल गौर के इस चौंका देने वाले बयान से प्रदेश भाजपा में हड़कंप की स्थिति है. एन चुनाव के वक्त प्रदेश के किसी मंत्री द्वारा ऐसा बयान दिया जाना पार्टी हलकों में गंभीरता से लिया जा सकता है. उल्लेखनीय है कि वर्तमान में  नगरीय प्रशासन मंत्री जैसे पद पर काबिज गौर  इससे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर रह चुके हं”.  उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं और वे अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश में 12 विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को संबोधित करके यहां लौटे हैं. मंत्री ने बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के बाद समाजवादी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी और उसके बाद दूसरा नंबर बहुजन समाज पार्टी का रहेगा. उन्होंने कहा कि भाजपा को उत्तर प्रदेश में तीसरा स्थान मिलेगा, जबकि कांग्रेस वहां पर चौथे स्थान पर रहेगी.

प्रियंका गांधी से प्रभावित

मंत्री ने कहा कि वे प्रियंका गांधी से बहुत ज्यादा प्रभावित हुए क्योंकि उनमें पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की छवि नजर आती है. गौर ने कहा कि कांग्रेस के लिए अच्छा होता कि वह राहुल के स्थान पर प्रियंका को आगे बढ़ाती.

Related Posts:

Posted in: फीचारुड न्यूज़, मध्य प्रदेश Tags: ,





Site By: Nava Bharat Multimedia Private Ltd.