‘बेटियों’ से चहका सीएम हाउस

  • बेटी बचाओ अभियान शुरू

भोपाल,5 अक्टूबर. प्रदेश के सभी जिलों में आज से बेटी बचाओ अभियान की शुरूआत हुई तो राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री निवास में पहुँची एक हजार से अधिक बालिकाओं की शानदार आवभगत हुई. मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान की पहल पर शुरू हुए इस महाभियान में सभी वर्गो, स्वैच्छिक संगठनों, धर्मगुरूओं, समाज सेवियों और शिक्षण सस्थाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. जिलों में प्रभारी मंत्रियों तो विधानसभा क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों की अगुवाई में बेटी बचाओ अभियान की वृहद शुरूआत हुई.

भोपाल में मुख्यमंत्री निवास का वातावरण सैकड़ो बालिकाओं की मौजूदगी से महक उठा. मुख्यमंत्री निवास पर अभी तक हुई विभिन्न पंचायतों का आयोजन हुआ है, जिसमें बड़ी उम्र के लोग पहुँचते रहे है. लेकिन आज जो बालिकाएं वहाँ पहुँची न वे आयु में बड़ी थी और न ही उनकी कोई पंचायत वहाँ थी.चौहान भी स्वयं को रोक न सके वे भी कार्यक्रम स्थल पर निर्धारित समय 11 बजे के पन्द्रह मिनट पहले ही सपत्नीक पहुँच गये इन बालिकाओं के बीच वे भी अपने सहज-सरल व्यवहार के अनुरूप उन्होंने बालिकाओं के बीच पहुँचकर उनसे हाथ मिलाया और गुलाब की पंखुडिय़ों से उनका स्वागत किया. मुख्यमंत्री निवास पर हुये इस वृहद आयोजन में अनेक बार तो ऐसा लगा कि पंडाल छोटा न पड़ जाए.  क्योंकि बालिकाओं का बड़ी तादाद में आयोजन स्थल पहुँचने का सिलसिला निरंतर जारी रहा.अभियान के उद्घाटन के बाद बालिकाओं ने पंगत में बैठकर खीर-पूड़ी खाई.चौहान और उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान ने बालिकाओं को भोजन परोसा तथा अपनी ओर से उन्हें बतौर शगुन राशि भेंट की.

Related Posts:

Posted in: भोपाल Tags: , ,





Site By: Nava Bharat Multimedia Private Ltd.