सोना और चांदी में गिरावट का रुख

इन्दौर.  16 फरवरी.  वैश्विक बाजारों सोना-चांदी के भावों में आज दबाव रहा. डालर में मजबूती के कारण ये स्थिति बनी है. इससे हाजर बाजार भी प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके.   सोना 70 रुपए प्रति दसग्राम व चांदी 200 रुपए किलो घट गई.  बाजार विश्लेषकों ने कहा कि  सटोरियों का रुझान भी कम देखा गया. विदेशी बाजारों में सोना 1717  डालर प्रति औंस व चांदी 3317 सेंट पर रही  स्थानीय  बाजार में सोना नीचे में 28130  रुपए, ऊपर में 28210 रुपए प्रति दसग्राम और चांदी नीचे में 54975 रुपए तथा ऊपर में 55350 रुपए किलो बिकी.

इंदौर सराफा -चांदी (999) 55725, चांदी (98.50) 55125, चांदी टंच 55175, सिक्का 950 , सोना केडबरी (99.50) 28180, सोना रवा 28160 रुपए.
रतलाम सराफा-सोना प्रति दसग्राम 28250, सोना रवा 28200, चांदी टंच  प्रति कि.ग्रा. 55350, चौरसा 55300 रुपए किलो,  चांदी सिक्का 950 रुपए.
उज्जैन सराफा -सोना प्रति दसग्राम 28200, सोना रवा 28100, चांदी टंच  प्रति कि.ग्रा. 55200, चौरसा 54800 रुपए किलो,  चांदी सिक्का 1000 रुपए.

Related Posts:

Posted in: फीचारुड न्यूज़, व्यापार Tags: 





Site By: Nava Bharat Multimedia Private Ltd.