धोनी के ‘गंभीर’ दम पर जीते

एडिलेड, 12 फरवरी. ओपनर गौतम गंभीर [92] की साहसिक पारी के बाद कप्तान धोनी [नाबाद 44] व सुरेश रैना [38] के बीच पांचवें विकेट के लिए हुई अर्धशतकीय साझेदारी की बदौलत भारत ने त्रिकोणीय वनडे सीरीज के चौथे मुकाबले में आस्ट्रेलिया को चार विकेट से हरा दिया.

भारत की टूर्नामेंट में यह दूसरी जीत है. मेजबान टीम की तरफ से डेविड हसी [72 रन, 76 गेंद, 5 चौका] ने सबसे बड़ी पारी खेली जबकि नवोदित पीटर फोरेस्ट ने 83 गेंदों में 66 रनों [5 चौका व 2 छक्का] की पारी खेली जिसकी बदौलत आस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 269 रन बनाए. भारत की तरफ से उमेश यादव व विनय ने दो-दो जबकि जहीर ने एक विकेट लिए. जवाब में भारत ने गंभीर के अर्धशतक के बाद अंतिम ओवरों में कप्तान धौनी की खेली गई धमाकेदार पारी की बदौलत दो गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया.

बेहद रोमांचक था आखिरी ओवर
भारत को आखिरी ओवर में 13 रन चाहिए थे. धोनी और अश्विन क्रीज पर थे. पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना. दूसरी गेंद पर अश्विन ने 1 रन लिया. तीसरी गेंद पर धोनी ने शानदार छक्का जड़ दिया. इसके बाद तीन बॉल पर 6 रन चाहिए थे. चौथी गेंद नो बॉल रही. इस गेंद पर धोनी ने शॉट लगाया , लेकिन वह कैच हो गए थे. अब तीन बॉल पर तीन रन चाहिए थे. धोनी ने चौथी गेंद पर तीन रन लेकर मैच जिता दिया.

Related Posts:

Posted in: खेल, फीचारुड न्यूज़ Tags: , ,





Site By: Nava Bharat Multimedia Private Ltd.