चांदी में जोरदार गिरावट सोना भी दबा

इन्दौर. 30 जनवरी. यूरोप में सोना नरमी के साथ कारोबार करता हुआ देखा गया. डालर की मजबूती से सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है. साथ ही निवेशक यूएस फेडरल रिजर्व की पहली मोनेटरी पॉलिसी-2012 की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं.

चांदी में भी औद्योगिक मांग घटने से रुख नरमी का रहा. चांदी में 575 रुपए किलो भाव कम हो गए, वहीं सोने में 30 रुपए प्रति दसग्राम की मंदी रही. विदेशी बाजारों में सोना 1720.07 डॉलर प्रति औंस  तथा चांदी 3319 सेंट पर रही.

इंदौर सराफा -चांदी (999) 55350, चांदी (98.50) 54800, चांदी टंच 54825, सिक्का 950 , सोना केडबरी (99.50) 28260, सोना रवा 28240 रुपए।

रतलाम सराफा-सोना प्रति दसग्राम 28400, सोना रवा 28375, चांदी टंच  प्रति कि.ग्रा. 54900, चौरसा 54800 रुपए किलो,  चांदी सिक्का 950 रुपए।

उज्जैन सराफा -सोना प्रति दसग्राम 28300, सोना रवा 28150, चांदी टंच  प्रति कि.ग्रा. 55250, चौरसा 54800 रुपए किलो,  चांदी सिक्का 1000 रुपए।

Related Posts:

Posted in: फीचारुड न्यूज़, व्यापार Tags: ,





Site By: Nava Bharat Multimedia Private Ltd.