ईश्वर ने बनाई दुनिया: स्टीफन हॉकिंग

दुनिया के सबसे बड़े वैज्ञानिकों में गिने जाने वाले स्टीफन हॉकिंग ने कहा है कि इस दुनिया को बनाने वाला कोई भगवान नहीं है. यह दुनिया भौतिकी के नियमों के मुताबिक अस्तित्व में आई. उनके मुताबिक बिंग बैंग गुरुत्वाकर्षण के नियमों का ही नतीजा था. स्टीफन हॉकिंग ने अपनी नई किताब में ये बातें कही हैं

गौरतलब है कि स्टीफन हॉकिंग ने 1988 में छपी अपनी बहुचर्चित किताब ए ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइम में कहा था कि ईश्वर का अस्तित्व अनिवार्य तौर पर विज्ञान का विरोधी नहीं है. दुनिया के बनने में ईश्वर की भूमिका को परोक्ष रूप से स्वीकार करते हुए उन्होंने उस पुस्तक में कहा था, अगर हम संपूर्ण थियरी खोज सकें तो वह मानवीय तर्क की सबसे बड़ी जीत होगी तभी हम ईश्वर का दिमाग समझ पाएंगे.

मगर, अपनी नई किताब द ग्रैंड डिजाइन में उन्होंने ईश्वर की किसी भी भूमिका की संभावना खारिज करते हुए कहा कि ब्रह्मांड का निर्माण शून्य से भी हो सकता है.

हॉकिंग की नई किताब धारावाहिक रूप में लंदन के द टाइम्स में छप रही है. स्टीफन हॉकिंग मौजूदा दौर के सबसे बड़े वैज्ञानिकों में माने जाते हैं. एक बीमारी से पीडि़त होने की वजह से हॉकिंग खुद चल-फिर या बोल-सुन भी नहीं सकते. फिर भी, अपनी इच्छाशक्ति और संकल्प की बदौलत उन्होंने न केवल अपनी पढ़ाई और रिसर्च जारी रखी बल्कि विज्ञान की सीमाओं को भी विस्तारित किया.इस नई किताब में अपनी पुरानी धारणा से आगे बढ़ते हुए हॉकिंग ने न्यूटन के इस सिद्धांत को गलत बताया है कि बेतरतीब अव्यवस्था से ब्रह्मांड का निर्माण नहीं हो सकता.

अपने इस मत की पुष्टि के लिए हॉकिंस ने 1992 में हुई उस खोज का हवाला दिया है, जिसमें हमारे सौरमंडल से बाहर एक तारे के चारों ओर घूमते ग्रह के बारे में पता चला था. हॉकिंग ने इस खोज को ब्रह्मांड की समझ में बदलाव लाने वाला क्रांतिकारी मोड़ बताया है.

Related Posts:

Posted in: विज्ञान, विशेष Tags: , , ,





Site By: Nava Bharat Multimedia Private Ltd.