इन्दौर. 7 फरवरी. विदेशी बाजार के समर्थन में आज फिर सोना व चांदी के भावों में तेजी आ गई. सोना 70 रुपए प्रति दसग्राम व चांदी 200 रुपए किलो तेज है. विदेशी बाजारों में सोना 1718.35 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी 3345 सेंट पर रही. स्थानीय बाजार में सोना नीचे में 27890 रुपए, ऊपर में 27980 रुपए प्रति दसग्राम और चांदी नीचे में 54425 रुपए तथा ऊपर में 54800 रुपए किलो बिकी.
इंदौर सराफा -चांदी (999) 55300, चांदी (98.50) 54700, चांदी टंच 54750, सिक्का 950 , सोना केडबरी (99.50) 27970, सोना रवा 27940 रुपए।
रतलाम सराफा-सोना प्रति दसग्राम 27965, सोना रवा 28930, चांदी टंच प्रति कि.ग्रा. 55100, चौरसा 55000 रुपए किलो, चांदी सिक्का 950 रुपए।
उज्जैन सराफा -सोना प्रति दसग्राम 28000, सोना रवा 27900, चांदी टंच प्रति कि.ग्रा. 55000, चौरसा 54700 रुपए किलो, चांदी सिक्का 1000 रुपए।

