इन्दौर. 12 दिसंबर अंतर्राष्ट्रीय कारोबार में दोनों कीमती धातुओं में गिरावट दर्ज हुई। सिंगापुर में कारोबार के दौरान सोना दो सप्ताह के निचले स्तर 1684.19 डालर प्रति औंस तक गिर गया था लेकिन बाद में यह संभलते हुये 1694.40 डालर प्रति औंस पर पहुंच गया।
अमेरिका के न्यूयार्क में सोने का वायदा 1716 डालर प्रति औंस पर बोला गया था।, इंदौर में चांदी करीब 500 रुपए घटकर 54800 और सोना 250 रुपए गिरकर 28940 रुपए बोला गया। 1700 डालर प्रति औंस के स्तर से नीचे आने के कारण सोने के कारोबारियों ने तकनीकी बिक्री करनी शुरू कर दी है जिससे इसके दाम गिर रहे हैं। इसके अलावा यूरोपीय नेताओं की ब्रसेल्स में हुई बैठक के दौरान यूरो क्षेत्र के आर्थिक एकीकरण का सही रास्ता नहीं दिखायी देने से भी निवेशक सोने की खरीद से बच रहे हैं। सिंगापुर में चांदी के भाव भी गिरावट के साथ 31.60 डालर प्रति औंस पर बंद हुए। इसके पहले न्यूयार्क में चांदी 32.21 डालर प्रति औंस के भाव पर दर्ज हुई.
इंदौर सराफा- चांदी (999) 55300, चांदी (98.50) 54750, चांदी टंच 54800, सिक्का 1000, सोना केडबरी (99.50) 28940, सोना रवा 28900 रुपए।
रतलाम सराफा-सोना प्रति दसग्राम 29050, सोना रवा 29000, चांदी टंच प्रति कि.ग्रा. 55200, चौरसा 55000 रुपए किलो, चांदी सिक्का 1000 रुपए।

