अब राहुल पर उछाला गया जूता

देहरादून, 23 जनवरी. यहां आज राहुल गांधी की सभा में एक शख्स ने मंच की तरफ जूता फेंका। इस घटना के बाद सभा में हंगामा मच गया।

जूता फेंकने का आरोपी हिरासत में ले लिया गया है। कांग्रेस महासचिव ने इस घटना पर कहा कि वह जूता फेंकने से नहीं घबराते हैं। राहुल अपना सुरक्षा घेरकर तोड़कर जनता से भी मिले। यह घटना उस वक्त हुई जब कांग्रेस महासचिव यहां के विकासनगर में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। राहुल ने जैसे ही ‘इंडिया शाइनिंग’ के स्लोगन को लेकर बीजेपी को निशाने पर लिया, एक शख्स ने जोर से ‘कलमाड़ी’ का नाम लेते हुए मंच की ओर जूता फेंका। हालांकि जूता मंच की ओर नहीं जा सका। एसपीजी और स्थानीय पुलिस के जवानों ने तुरंत ही इस शख्स पर काबू पा लिया और उसे हिरासत में ले लिया। जूता फेंकने वाले शख्स ने कहा, ‘हमें चाहे जितनी भी बार रोकने की कोशिश की जाए, हम रुकने वाले नहीं हैं।’ जूता फेंकने वाला युवक स्थानीय दुकानदार बताया जा रहा है। युवक ने जब राहुल गांधी की तरफ जूता फेंका तो वहां मौजूद भीड़ ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस पर राहुल ने अनुरोध किया, ‘भैया, मारो मत उसको, छोड़ दो।’ इस दौरान राहुल समर्थकों ने ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’ के नारे लगाए। इस घटना के बाद भी राहुल ने अपने संबोधन में भाजपा को निशाने पर लिया। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राहुल की इस प्रतिक्रिया की सराहना की है।

Related Posts:

Posted in: देश, फीचारुड न्यूज़ Tags: 





Site By: Nava Bharat Multimedia Private Ltd.