दाढ़ी में नजर आ रहे हैं जॉन

John Abrahamअभिनेता से फिल्म निर्देशक बने जॉन अब्राहम इन दिनों दाढ़ी में नजर आ रहे हैं. उनका कहना है कि उन्होंने दाढ़ी अपने होम प्रोड्क्शन में बन रही अगली फिल्म मद्रास कैफे के लिए रखी हुई है. इस फिल्म में वह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. 40 वर्षीय जॉन ने कहा कि मेरा यह लुक विक्की डोनर के बाद होम प्रोड्क्शन में बन रही फिल्म मद्रास कैफे के लिए है.

फिल्म का निर्देशन शोजित सरकार और निर्माण हम कर रहे हैं. हम बहुत उत्साहित हैं, लोगों को यह पसंद आ रहा है, इसलिए मैं इस लुक में हूं. मद्रास कैफे में जॉन के साथ नरगिस फाखरी नजर आएंगी. दोनों भारतीय खुफिया एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं. इसी बीच, जब जॉन से हाल ही में हुई दो भारतीय सैनिकों की हत्या के सम्बंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता, बस इतना ही कहूंगा कि यह बहुत दुखद घटना है. लोग हमारे लिए मर रहे हैं और हम लोग देश के अंदर ही धर्म के नाम पर लड़ रहे हैं.

Related Posts:

Posted in: मनोरंजन Tags: 





Site By: Nava Bharat Multimedia Private Ltd.