सैफ के मुताबिक, जॉन 40 की उम्र में भी बेहद फिट हैं. फलस्वरूप एक्शन दृश्यों में वह बेहद जमते हैं. उनके साथ काम करके बेहद मजा आया. उनमें कमाल का अनुशासन है.
पिछले साल निर्माता के तौर पर धमाकेदार आगाज करने के बाद इस साल जॉन अब्राहम अपनी अदाकारी से धमाके करने की तैयारी में हैं. खबर है कि उन्होंने रेस-2 में अपनी परफॉरमेंस और डोले-शोले से सैफ अली खान को प्रभावित कर दिया है.
सैफ के मुताबिक, जॉन 40 की उम्र में भी बेहद फिट हैं. फलस्वरूप एक्शन दृश्यों में वह बेहद जमते हैं. उनके साथ काम करके बेहद मजा आया. उनमें कमाल का अनुशासन है. रेस-2 के दौरान हम दोनों जितना समय सेट पर साथ बिताते थे, उतना ही समय हमारा जिम में भी साथ बीतता था. उधर इस तारीफ को सही ठहराने के लिए जॉन खुद भी खूब मेहनत करते हैं.
वह खुश हैं कि इंडस्ट्री के दिग्गजों ने उन्हें एक्शन अब्राहम के नाम से नवाजा है. जॉन कहते हैं, दो तरह के एक्शन होते हैं. खालिस रॉ एक्शन मुझे पसंद है, जैसा मैंने फोर्स में किया था. मैं हॉलीवुड के सिल्वेस्टर स्टालोन और ब्रूस विलिस का मुरीद हूं. उन्होंने जिस किस्म के एक्शन रोल किए हैं, वैसे ही मैं भी करना चाहता हूं. रेस-2 में भी मैंने ढेर सारे स्टंट किए हैं. धूम के बाद मैं पहली बार शुद्ध विलेन की भूमिका में हूं. मल्टीस्टारर फिल्म होने के बावजूद लोग मेरे काम को ज्यादा नोटिस करेंगे.

