करीना को किसने किया मजबूर?

मुंबई. बॉलीवुड में एक और एक्ट्रेस मुजरा कर रहीं हैं और वे हैं करीना कपूर। ब्वॉयफ्रेंड सैफ अली खान की फिल्म एजेंट विनोद में करीना मुजरा करती नजर आएंगी।

कहा जा रहा है कि करीना अपने ब्वॉयफ्रेंड सैफ के कहने पर मुजरा करने जा रही है। गाने के बोल हैं दिल मेरा मुफ्त का…। यूं तो करीना कपूर और सैफ अली खान की फिल्म एजेंट विनोद मार्च में प्रदर्शित होनी है, लेकिन दोनों की शादी को लेकर लग रही अटकलों के कारण यह फिल्म भी चर्चा में आ गई है। साल 2011 में करीना ने जिन फिल्मों में काम किया, वे सुपरहिट रही थीं। एजेंट विनोद में तो करीना ने दिलकश मुजरा भी कर डाला है। आइटम नंबर के साथ, करीना का मुजरा! मतलब, दर्शकों के लिए सैफ ने एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज तैयार किया है।

Related Posts:

Posted in: फीचारुड न्यूज़, मनोरंजन Tags: , , ,





Site By: Nava Bharat Multimedia Private Ltd.