कामेडी करना पसंद करेंगी करिश्मा

Karishma Kapoorबॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर अब हास्य फिल्मों में काम करना चाहती हैं और उन्होंने हल्की कॉमेडी वाली फिल्मों में काम करने की इच्छा जाहिर की है. अभिनेत्री ने कहा कि मैंने कभी भी किसी चीज की योजना नहीं बनाई. अब मैं हल्की कॉमेडी फिल्म में काम करना चाहती हूं.

करिश्मा ने डेंजरेस इश्क से फिल्मों में वापसी की थी, लेकिन अफसोस यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का दिल जीतने में असफल रही. अभिनेत्री ने यह बातें मुम्बई में गोदरेज नेचर्स बास्केट स्टोर के उद्घाटन के मौके पर कही. उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें मिठाइयां बहुत पसंद हैं. करिश्मा ने कहा कि मुझे मिठाइयां बहुत पसंद हैं. मुझे केक और आइसक्रीम बहुत पसंद हैं. इसलिए इस लिहाज से मैं एक बच्ची हूं. मुझे लगता है कि मैं बच्चों से अधिक मिठाइयां खाती हूं. फिलहाल करिश्मा एक लोकप्रिय रेडियो स्टेशन पर फैशन पर आधारित शो प्रस्तुत कर रही हैं. इसके अलावा वह वर्ष 1982 में आई फिल्म सत्ते पे सत्ता के रिमेक में भी नजर आएंगी.

Related Posts:

Posted in: मनोरंजन Tags: 





Site By: Nava Bharat Multimedia Private Ltd.