केदारनाथ मन्दिर के कपाट 28 अप्रैल को खुलेंगे

गोपेश्वर. श्री केदारनाथ मन्दिर के कपाट 28 अप्रैल को दर्शनों के लिए खुलेंगे। शिवरात्रि के महापर्व पर उखीमठ स्थित भगवान केदारनाथ की शीतकालीन गद्दी में कपाट खोले जाने का मुहूर्त निकाला गया। श्री केदारनाथ मन्दिर के कार्यअधिकारी श्री अनिल शर्मा ने बताया कि इस साल 28 अप्रैल को प्रात: सात बजकर पन्द्रह मिनट पर श्री केदारनाथ मन्दिर के कपाट खोले जाने का मुहूर्त तय हुआ है। उल्लेखनीय है कि श्री केदारनाथ मन्दिर के कपाट शीतकाल में बन्द हो जाते है, इस दौरान भगवान केदारनाथ की पूजा शीतकालीन गद्दीस्थल उखीमठ में  होती है।

Related Posts:

Posted in: देश, फीचारुड न्यूज़ Tags: 





Site By: Nava Bharat Multimedia Private Ltd.