हर फल में रहते हैं पौष्टिक पदार्थ

प्रतिदिन फल खाने से कई बीमारियों के होने की आशंका कम होती है यह ऐसा स्नैक है जिसे कभी भी खाया जा सकता है. आज आपको बता रहे हैं किस फल में कौन-कौन से पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं.

आम

इसमें विटामिन सी और ई, पोटैशियम और आयरन पाया जाता है। यह शरीर को तुरंत एनर्जी देता है. इसमें पाए जाने वाले तत्व आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं. यह एंटीआक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है.

सेब

डॉक्टरों के मुताबिक रोज एक सेब खाने से पाचन क्रिया ठीक रहता है. इसमें काफी मात्रा में विटामिन होते हैं. इस खाने से कोलोन कैंसर, प्रोस्टेंट, फेफड़ों का कैंसर और कोलेस्ट्रोल बढऩे का खतरा कम करता है.

आलूबुखारा

यह मीठा और जूस से परिपूर्ण फल होता है. इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह कैंसर प्रतिरोधी होता है। इसके नियमित इस्तेमाल से दिल की बीमारी को दूर रखा जा सकता है.

पपीता

इसमें एंटी आक्सीडेंट, खनिज पदार्थ और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. यह पेट के लिए बेहद फायदेमंद होता है.

बू

गर्मियों के दौरान इसे खाने में जरूर शामिल करें. इसमें कोलेस्ट्राल नहीं होता. यह आंखों के लिए भी उपयोगी होता है.

केला

यह डिप्रेशन, एनीमिया, हाई ब्लड प्रेशर और कब्ज में लाभकारी है. इसे खाने से फौरन ताकत मिलती है. यह आपके मूड को भी अच्छा बनाए रखता है.

Related Posts:

Posted in: स्वास्थ Tags: , ,





Site By: Nava Bharat Multimedia Private Ltd.