माधुरी दीक्षित का अपना चैनल

इंडिया में अपने ऐक्टिंग करियर को दोबारा स्टार्ट करने के साथ ही माधुरी इन दिनों एक टीवी चैनल लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं. कहा तो यह भी जा रहा है कि इसके लिए वह फाइनैंस का जुगाड़ कर चुकी हैं और अगर सब ठीक रहा, तो अगले साल जून तक वह इस चैनल को मार्केट में ले आएंगी.

लंबे अर्से से माधुरी दीक्षित की बॉलिवुड में वापसी के कयास लगाए जा रहे हैं. दरअसल, अक्टूबर में जब से वह इंडिया वापस आई हैं, तभी से लोग उनके बॉलिवुड प्रॉजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं. वैसे, माधुरी सिर्फ  ऐक्टिंग के लिए ही नहीं लौटी हैं, बल्कि उनकी प्लैनिंग में और भी कई चीजें शामिल हैं. इन्हीं में से एक है टीवी चैनल लाने का प्लान. जी हां, इंडिया में अपने ऐक्टिंग करियर को दोबारा स्टार्ट करने के साथ ही माधुरी इन दिनों एक टीवी चैनल लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं. कहा तो यह भी जा रहा है कि इसके लिए वह फाइनैंस का जुगाड़ कर चुकी हैं और अगर सब ठीक रहा, तो अगले साल जून तक वह इस चैनल को मार्केट में ले आएंगी. वैसे, माधुरी के ऑफि स में इस चैनल को लेकर बहुत हलचल है, लेकिन कोई भी इस बारे में बात नहीं कर रहा है. यहां तक कि चैनल के नाम के मामले में भी सभी ने चुप्पी साध रखी है. तो देखते हैं, जून में यह धक धक गर्ल क्या धमाका करती हैं!

Related Posts:

Posted in: फीचारुड न्यूज़, मनोरंजन Tags: 





Site By: Nava Bharat Multimedia Private Ltd.