कल्पवास की शुरुआत

पौष पूर्णिमा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Kumbh Mela-2013इलाहाबाद, 27 जनवरी. प्रयाग में पौष पूर्णिमा के दिन महाकुम्भ के दूसरे शाही स्नान के अवसर पर बड़ी संख्या में नागा, साधु-संत और देश-विदेश से आए श्रद्घालु गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के पवित्र संगम में डुबकी लगाई.

पौष पूर्णिमा के स्नान के साथ ही रविवार से संगम तट पर कल्पवास की शुरुआत हो गई. संगम के सभी 18 घाट हर-हर गंगे और जय गंगा मैया के नारों से गुंजायमान हो उठे. तड़के तीन बजे से श्रद्घालुओं के घाटों पर पहुंचने और स्नान करने का सिलसिला शुरू हुआ जो देर शाम जारी था. मण्डलायुक्त देवेश चतुर्वेदी ने बताया कि शाम तक 80 लाख से अधिक श्रद्घालुओं के डुबकी लगाने की सम्भावना है. ज्योतिषाचार्यो के मुताबिक करीब सत्तर साल बाद पौष पूर्णिमा पर रवि-पुष्य नक्षत्र का दुर्लभ योग बना है. पौष पूर्णिमा के शाही स्नान के साथ कल्पवास की शुरुआत हो गई है. मकर संक्रांति के दिन पहले शाही स्नान के अवसर पर करीब एक करोड़ श्रद्घालुओं ने संगम में डुबकी लगाई थी. 14 जनवरी को शुरू हुए 55 दिवसीय महाकुम्भ मेले का समापन दस फरवरी को होगा.

Related Posts:

Posted in: देश, फीचारुड न्यूज़ Tags: 





Site By: Nava Bharat Multimedia Private Ltd.