मनीषा लिखेंगी अपनी आत्मकथा

Manisha koiralaकैंसर का इलाज करा रहीं अभिनेत्री मनीषा कोइराला के लिए यह समय उन्हें उनके आध्यात्मिक ज्ञान का अहसास कराने में उनकी मदद कर रहा है और उनका कहना है कि वह अपने संघर्ष के दिनों पर अपनी आत्मकथा लिखने की योजना बना रही हैं. मनीषा ने फेसबुक पर लिखा कि मैं अपना सौ प्रतिशत दे रही हूं और बाकी भगवान पर छोड़ दिया है.

मैंने यह गौर किया है कि आत्मसमर्पण कर देने से शांति मिलती है. मैं इस दौरान काफी कुछ सीख रही हूं. उन्होंने कहा कि क्या यह श्राप है या कोई दुआ पूरी हो गई है? स्वास्थ लाभ की इस अवस्था में अपनी आत्मकथा में अपने विचारों को लिखूंगी. मुझे लगता है मैं इस चीज के लिए तैयार हूं. अभी काफी कुछ पाना शेष है. 42 वर्षीया मनीषा ने सौदागर, बॉम्बे और लज्जा जैसी फिल्मों में अभिनय किया है.

Related Posts:

Posted in: फीचारुड न्यूज़, मध्य प्रदेश Tags: ,





Site By: Nava Bharat Multimedia Private Ltd.